विधायक पर लगाया इस नेता ने दमनकारी नीति अपनाने का आरोप, राजस्व गांव आंदोलन को दिया समर्थन
गोला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग का समर्थन किया है उन्होंने कहा है कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए सभी को एकजुट होने की नितांत आवश्यकता है उन्होंने विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट पर दमनकारी नीति अपनाने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि जनता इसका माकूल जवाब देगी रमेश जोशी ने सोशल मीडिया में जारी अपने संदेश में कहा है कि विधायक मोहन बिष्ट ग्रामीणों के आंदोलन को कमजोर करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जब काफी पूर्व में ही बुधवार को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जिसकी वजह यह थी कि बुधवार को गोला खनन गेट लाल कुआं डिवीजन अंतर्गत साप्ताहिक अवकाश रहता है लेकिन विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने लालकुआं तथा इमली घाट गेट का साप्ताहिक अवकाश रुकवा कर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की है उन्होंने कहा कि विधायक की दमनकारी नीतियों का माकूल जवाब दिया जाएगा उल्लेखनीय है कि कल 18 फरवरी को राजस्व गांव की मांग को लेकर बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने महा रैली का ऐलान किया है इस महारैली में हजारों की संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं राजस्व गांव के मामले में फिलहाल बिंदुखत्ता में एकजुटता दिखाई दे रही है
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सद्गुरुदेव सतपाल महाराज ने जताई चिंता कहा विश्व शांति के लिए हो विशेष पूजा अर्चना