इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया सम्मानित
रघुवर दत्त जोशी को विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया सम्मानित।
लालकुआं।
मध्यप्रदेश के इंदौर मे विगत दिनों आयोजित 14 वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम को प्रथम स्थान पर लाने के सहभागी बने हल्दूचौड़ निवाशी रघुवर दत्त जोशी को आज क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने सम्मानित किया।
गौरतलब है कि उक्त प्रतियोगिता में रघुवर दत्त जोशी ने मास्टर बी पुरुष वर्ग में ट्रायथल में स्वर्ण पदक और बायथल में रजत पदक जीतकर न केवल राज्य बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
उनकी इस उपलब्धि पर आज क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि “रघुवर दत्त जोशी जैसे खिलाड़ी प्रदेश की असली पूंजी हैं, जिनके समर्पण और मेहनत से उत्तराखंड खेल जगत में नई पहचान बना रहा है।”
विधायक ने रघुवर जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
दुम्का दंपति को दी गई नम आंखों से अंतिम विदाई
रेलवे के इन कर्मचारियों को मिला स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवार्ड