आज का पंचांग

ख़बर शेयर करें

Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 February 2026: : सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है, क्योंकि यह जीवन के हर कार्य के लिए शुभ-अशुभ समय बताता है. 26 फरवरी को नारायण और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार है. इस दिन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, फिर एकादशी शुरू होगी. पंचांग पांच अंगों से मिलकर बनता है. इनमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण है. इनका अलग-अलग महत्व है. दृक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को नक्षत्र मृगशिरा दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक, उसके बाद आर्द्रा है. योग प्रीति रात 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. यह दिन रवि योग से युक्त है, जो शुभ फलदायी होता है. सूर्योदय 6 बजकर 49 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

किस दिन मनाई जाएगी नरसिंह द्वादशी? जान लीजिए सही तारीख, व्रत पारण का समय और महत्व

ये पांच अंग मिलकर मुहूर्त निकालने में मदद करते हैं जैसे अभिजित मुहूर्त गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक है, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम हैं. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक है. गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक है. अमृत काल रात 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक है और रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा.