तारा पांडे ने किया भाजपा महिला मोर्चा नगर कार्यकारिणी लालकुआं का विस्तार
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लालकुआं नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है टीम में तीन उपाध्यक्ष दो महामंत्री समेत 20 लोगों को शामिल किया गया है तारा पांडे ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने का आह्वान किया है भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के दिशा निर्देशों के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी तथा प्रभारी हरीश आर्य की सहमति के उपरांत महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है तारा पांडे ने पूजा अधिकारी पूजा गुप्ता तथा मीरा बोरा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है जबकि महामंत्री पद पर उन्होंने मीनू जीना तथा भावना मेलकानी की ताजपोशी की है मंत्री पद पर मंजू बिष्ट इंदु बाला तथा हेमा तिवारी को मनोनीत किया गया है

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रेमा नैनवाल को दी गई है जबकि मीडिया संयोजक का कार्यभार खुशबू को सौंपा गया है सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व मनीषा को दिया गया है जबकि आईटी संयोजक की जिम्मेदारी आशु खुराना निभाएंगी, इसके अलावा ज्ञानवती, लक्ष्मी, सुशीला, मंजू, सुमित्रा लीलावती सरस्वती एवं नसरीन जहां को मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है
किसान महासभा ने लाल कुआं विधायक पर लगाया बड़ा आरोप, कहा बिंदुखत्ता मामले में विधायक ने किया छल
नीट पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस नेता ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया
लालकुआं में राज्य आंदोलनकारियों एवं उक्रांद की बैठक में यूकेडी की मजबूती पर दिया बल
अखंड सौभाग्य का प्रतीक है वट सावित्री व्रत : बृजेंद्र पांडे गुरुजी