आज का पंचांग
28 फरवरी को नरसिंह द्वादशी मनाई जा रही है. बता दें, कि भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित नरसिंह द्वादशी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और नरसिंह भगवान से शत्रु नाश, संकट निवारण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
धर्म शास्त्रों में नरसिंह द्वादशी को गोविन्द द्वादशी भी कहा जाता है, इस दिन गोविन्द की पूजा की जाती है. शनिवार को नरसिंह द्वादशी पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जो पूजा, दान, शुभ कार्यों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी को द्वादशी तिथि है, जो 27 फरवरी की रात 10 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 28 फरवरी की रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी.
सूर्योदय, सूर्यास्त का समय और नक्षत्र
शनिवार को सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनट पर, सूर्यास्त शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगा. साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा फिर पुष्य होगा. इसके अलावा आज सौभाग्य योग भी बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.
28 फरवरी का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक और अमृत काल सुबह 7 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक है. इसके अलावा त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा, जो पूजा के लिए विशेष शुभ है.
सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली: घनश्याम रस्तोगी