आज का राशिफल
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, १२ अक्टूबर २०२५🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५८
चन्द्रोदय: 🌝 २२:०५
चन्द्रास्त: 🌜१२:०६
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 कार्तिक
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 षष्ठी (१४:१६ से सप्तमी)
नक्षत्र 👉 मृगशिरा (१३:३६ से आर्द्रा)
योग 👉 वरीयान् (१०:५५ से परिघ)
प्रथम करण 👉 वणिज (१४:१६ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२५:१५ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४० से १२:२६
अमृत काल 👉 २६:५६ से २८:२७
रवि योग 👉 १३:३६ से ३०:१७
विजय मुहूर्त 👉 १३:५८ से १४:४५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४९ से १८:१४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:३८ से २४:२८
राहुकाल 👉 १६:२३ से १७:४९
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:०३ से १३:३०
दुर्मुहूर्त 👉 १६:१७ से १७:०३
होमाहुति 👉 गुरु
दिशा शूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१४:१६ से २५:१५)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 भोजन में (१४:१६ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
स्कन्द षष्ठी, विवाहादि मुहूर्त कन्या-तुला-वृश्चिक ल० (प्रातः ०६:२९ से प्रातः १०:५५ तक), व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:५३ से १०:५५ तक, आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १३:३६ तक जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (क, की) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (कु, घ, ड़) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:२६ से ०६:४४
तुला – ०६:४४ से ०९:०५
वृश्चिक – ०९:०५ से ११:२४
धनु – ११:२४ से १३:२८
मकर – १३:२८ से १५:०९
कुम्भ – १५:०९ से १६:३५
मीन – १६:३५ से १७:५८
मेष – १७:५८ से १९:३२
वृषभ – १९:३२ से २१:२७
मिथुन – २१:२७ से २३:४२
कर्क – २३:४२ से २६:०४+
सिंह – २६:०४+ से २८:२२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:१७ से ०६:४४
शुभ मुहूर्त – ०६:४४ से ०९:०५
रोग पञ्चक – ०९:०५ से ११:२४
शुभ मुहूर्त – ११:२४ से १३:२८
मृत्यु पञ्चक – १३:२८ से १३:३६
अग्नि पञ्चक – १३:३६ से १४:१६
शुभ मुहूर्त – १४:१६ से १५:०९
रज पञ्चक – १५:०९ से १६:३५
शुभ मुहूर्त – १६:३५ से १७:५८
शुभ मुहूर्त – १७:५८ से १९:३२
रज पञ्चक – १९:३२ से २१:२७
शुभ मुहूर्त – २१:२७ से २३:४२
चोर पञ्चक – २३:४२ से २६:०४+
शुभ मुहूर्त – २६:०४+ से २८:२२+
रोग पञ्चक – २८:२२+ से ३०:१७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज के दिन का पहला भाग निराशा से भरा रहेगा। सम्पति का विवाद अथवा धन सम्बंधित कारणो से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे लेकिन किसी के आगे प्रकट नहीं होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर ज्यादातर समय उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। स्वयं अथवा किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आने से समय एवं धन व्यर्थ होगा। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें। स्वाभाव मे संतोष लाये तो आज का दिन खुशहाल बन सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के पूर्वार्ध में थोड़ी बहुत स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते रह सकती है। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। चोट आदि का भय है सावधान रहें। परिजनो के साथ भी आज कम ही जमेगी। लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचार अथवा निर्णयो को पसंद किया जायेगा। आध्यात्म से जुड़ें मानसिक शांति मिलेगी। संध्या के समय किसी रुके काम के बनने की सम्भावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका लक्ष्य मुख्य रूप से भौतिक संसाधनों में वृद्धि करना रहेगा। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल जायेगी। भागीदारी के कार्य आज सावधानी से करें छल होने का भय है। आज आप जो भी कार्य करें उसमे बड़ो की सलाह जरूर ले लाभदायक रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें इसके बाद थोड़ा व्यवधान आ सकता है। यात्रा लाभदायीं रहेगी। मित्र परिचितों के साथ आनंददायक समय बितायेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आज आपके वाणी अथवा व्यवहार से किसी का अहित भी हो सकता है। कार्यो में असफलता मिलने से क्रोध अधिक रहेगा। आज परिजन अथवा अधिकारी आपके खिलाफ कोई कठोर निर्णय ले सकते है। अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में ना लें। धन की आमद आज बिना किसी के सहयोग के होना मुश्किल ही रहेगा और जो होंगी उसमे भी कोई ना कोई अडचन डालेगा सतर्क रहें। सर अथवा अन्य शारीरिक अंगों मे दर्द की समस्या ही सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप निश्चिन्त होकर दिनचर्या बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण रहने से आशा से अधिक लाभ कमा सकते है। व्यवहार में मधुरता रखने से अटके काम बना सकते है। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ भी आज मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी। सेहत छुट् पुट बातो को छोड़ सामान्य ही रहेगी। किसी से उधारी के व्यवहार को लेकर कहा सुनी होने की सम्भावना है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी परिचित की समस्या का समाधान करने पर सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि बुद्धिमान जैसी बनेगी। आज के दिन सामाजिक अथवा मांगलिक कार्यक्रमो के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र से भी आज धन का आगमन होगा। फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे जिन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा। सेहत मे संध्या के समय बदलाव आ सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी। सुखोपभोग के साधनों मे वृद्धि होंगी संध्या के आसपास किसी से कहा सुनी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है जिस कारण कार्य में व्यधान पड़ सकता है। आज घर एवं बाहर के कार्यो की अधिकता रहेगी इनमे से कुछ एक से धन की आमद भी होंगी लेकिन कामचलाउ ही। मध्यान के बाद अत्यन्त थकान रहेगी। परिजनों के किन्ही अंदरूनी विषयो पर मतभेद भी रह सकता है। धन लाभ से खर्च अधिक रहेंगे उधार आज किसी को ना दें। शांति से दिन व्यतीत करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भाग्य पक्ष मे वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज के दिन आप में धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढाई में ध्यान लगाएंगे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। लघु यात्रा के योग बनेंगे इससे कुछ ना कुछ लाभ मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी अथवा धन सम्बंधित कार्य आज करना ठीक रहेगा थोड़े विलम्ब से ही सही निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घरेलु कार्य से बचने के चक्कर मे कहासूनी हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या भी बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। सेहत मे कोई विकार आ सकता है। आज बोल चाल मे सतर्कता बरते। किसी दूर रहने वाले प्रिय जन से दुखद समाचार भी मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। रिश्तों को आज अहमियत दे अन्यथा व्यर्थ में अशान्ति बढ़ेगी। उधारी के व्यवहारों के कारण भी आज परेशान रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन उलझन वाला है धन की कमी अनुभव होगी। नए कार्यो के प्रस्ताव अभी रोके रखें। बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नकारात्मक सोच से बचे। प्रेम प्रसंगों में आज दूरी बनाए अन्यथा मन दुःख के प्रसंग बनेंगे। यात्रा के प्रसंग बने तो टालना ही बेहतर रहेगा।
〰️〰️आचार्य बहुगुणा 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️



