मोहनलाल, जमुना प्रसाद की सूझबूझ से टला संभावित रेल हादसा

ख़बर शेयर करें

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

गोरखपुर, रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रामगंगा–बमियाना रेल खंड में 06 एवं 07 सितम्बर,2026 के रात्रि में भारी वर्षा होने के कारण किमी संख्या 329/5-6 में 4–5 तक स्लीपर के नीचे का बैलास्ट बैठ गया था जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर जमुना प्रसाद ने देखा और सूझ बुझ तथा तत्परता से ट्रैक को सुरक्षित एवं संरक्षित किया। उसी समय कासगंज से दिल्ली इण्टरसिटी एक्सप्रेस जा रही थी, जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर जमुना प्रसाद ने सुरक्षित पास कराया जिससे एक संभावित दुर्घटना को टाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर जमुना प्रसाद की सूझ-बुझ तथा तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad