गुरुकुल पद्धति से होगा बच्चों का समग्र विकास: उप्रेती, नालंदा एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे उप्रेती
हल्द्वानी। स्थित नालंदा एकेडमी के वार्षिक समारोह में जीवन चंद्र उप्रेती, पू अपर सचिव, लोकायुक्त ने एकेडमी के प्रबंधक टीम एवं शिक्षक गण की सराहना करते हुए बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की प्रशंसा की। उन्होंने समाज में नैतिकता स्थापित करने हेतु वेद, पुराण,विशेष रूप से भागवत गीता तथा योग को आवश्यक बताया।बच्चों को संस्कृत,अपनी भाषा संस्कृति के साथ अंग्रेजी एवं विदेशीय भाषाओं का भी ज्ञान देना चाहिए। गुरुकुल पद्धति के आधार पर बच्चे का समग्र विकास होना चाहिए। स्वास्थ्य हेतु जैविक खेती,गौपालन पर आधारित कृषि अपनाना होगा ताकि आज यूरिया युक्त एवं रसायनों से उत्पन्न विष युक्त अनाज से बचा जा सके।प्रत्येक मूल निवासी को पलायन के विपरीत अपनी जमीन ,जल और जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। ग्रामसभा की उन्होंने तीसरी सरकार के रूप में ग्राम स्वराज और विकास की जिम्मेदारी प्रधान एवं ग्राम सभा द्वारा लेने की बात कही। तभी ग्राम स्वराज आयेगा। इस दौरान यहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल तथा विशेष अतिथि के रूप में मेयर गजराज सिंह बिष्ट की गरिमामई मौजूदगी रही