रेलवे ने किया इन दो सवारी गाड़ियों का मार्ग विस्तार

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली, रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 55339 कासगंज-मथुरा जं. सवारी गाड़ी का 31 अगस्त, 2026 तक तथा 55340 मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का 01 सितम्बर, 2026 तक अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार अछनेरा तक किया गया है। समय-सारणी निम्नवत रहेगी:-

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे ने किया शानदार कार्यक्रम , उत्साह एवं उल्लास के बीच वंदे मातरम की गूंज

मार्ग विस्तार के फलस्वरूप 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी 1 मार्च, 2026 तक कासगंज से 21.20 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकते हुए मथुरा जं. से 23.50 बजे, दूसरे दिन भैंसा से 00.15 बजे तथा परखम से 00.27 बजे छूटकर अछनेरा 01.00 बजे पहुँचेगी। जबकि वापसी यात्रा में, 55340 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी 01 सितम्बर, 2026 तक अछनेरा से 04.20 बजे प्रस्थान कर परखम से 04.35 बजे, भैंसा से 04.47 बजे तथा मथुरा जं. से 05.45 बजे छूटकर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकते हुए कासगंज 08.40 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे के हर घर तिरंगा अभियान में गजब का उत्साह

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
इज्जतनगर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad