Advertisement

सत्यापन अभियान ने रफ्तार पकड़ी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से जसवीर उत्तराखंडी की रिपोर्ट

हल्द्वानी विभिन्न रूटों पर चलने वाले थ्री व्हीलर ऑटो ई रिक्शा आदि के सत्यापन का कार्य एक बार फिर से जोर-शोर से शुरू हो गया है एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे सत्यापन शिविर में संभागीय निरीक्षक अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान में पूरी तरह खरा उतरने के बाद संबंधित वाहन स्वामियों को विशेष आईडी प्रदान की जा रही है

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में पूर्व में पांच दिवसीय सत्यापन अभियान चलाया गया था लेकिन अनेक थ्री व्हीलर का सत्यापन नहीं हो सका था लिहाजा फिर से सत्यापन अभियान शुरू किया गया है हल्द्वानी केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी थ्री व्हीलर ऑटो ई रिक्शा का सत्यापन किया जा रहा है इसके तहत संबंधित वाहन स्वामी चालक एवं उनके परिजनों की भी आईडी प्रूफ ली जा रही है हमारे संवाददाता जसवीर उत्तराखंडी के मुताबिक मानकों के अनुसार चलने वाले थ्री व्हीलर के स्वामी अथवा चालक सत्यापन अभियान में बेहद रूचि ले रहे हैं तथा बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं गौरतलब है कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में अनेक स्कूली छात्राओं से किए गए संवाद कार्यक्रम के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह कड़े कदम उठाए जा रहे हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad