रेलवे ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मिलीं अनेक सुविधाएं
बरेली 14 मार्च, 2026ः रेलवे अधिकारी क्लब, रोड नं. 2 इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू. एस. नाग के कुशल निर्देशन में इज्जतनगर मंडल के रेल राजपत्रित अधिकारियों हेतु एक बहुउद्देशीय स्वास्थ परीक्षण शिविर तथा जीवन शैली जनित रोगांे पर एक बृहद संगोष्ठी आयोजन किया गया। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. संजीव शर्मा एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्यापक ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। उपरोक्त बहुउद्देशीय स्वास्थ परीक्षण शिविर में मंडल चिकित्सालय चिकित्सकों द्वारा 40 राजपत्रित रेल अधिकारियों एवं उनके परिजनों का भी हृदय, दंत, नेत्र, हड्डी एवं स्त्री रोग का रक्त जाँच के साथ-साथ अत्याधुनिक मशीन द्वारा बी. एम. डी. जाँचोपरांत स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं आवश्यक दवायें प्रदान की गईं।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि खुश मन और स्वस्थ २ारीर के लिए, २ाारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत का ध्यान रखना जरुरी है। खुश रहने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
उपरोक्त बहुउद्देशीय स्वास्थ परीक्षण शिविर में अपर मंडल रेल प्रबधक श्री मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस.नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष शंखधर, डाॅ. ऋषभ गावा, डाॅ. प्राची वर्मा, डाॅ. विदुषी, डाॅ. अदिती एवं अन्य सभी शाखाओं के वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई