हल्द्वानी की इस लंबित समस्या के समाधान के लिए वर्मा दंपति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पर्वतीय मोहल्ला फेस-2 की सड़कों व नालियों के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी के वार्ड 19, रामपुर रोड स्थित पर्वतीय मोहल्ला गली नंबर 11 फेस-2 की जर्जर सड़कों और बदहाल नालियों के मुद्दे को लेकर समाजसेवी विशाल वर्मा , पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी महोदय ललित मोहन रयाल जी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से क्षेत्र में सड़क और नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात के मौसम में नालियों का गंदा पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। साथ ही सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़कों की वजह से दुर्घटनाओं की घटनाएं भी बढ़ रही हैं साथ ही क्षेत्रवासियों के साथ लगातार आंदोलन कर रहे है

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग

इससे पूर्व दिनांक 28 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को ज्ञापन सौंपा था माननीय मुख्यमंत्री महोदय से शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने कि माँग की थी

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बने समाज कल्याण अनु श्रवण समिति के सदस्य

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने लगातार संघर्ष और आंदोलन किया। उनके प्रयासों से वर्ष 2014 में 37 लाख रुपये तथा वर्ष 2025 में 28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों और नालियों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर वे 7 दिसंबर 2024 को रामपुर रोड स्थित पानी की टंकी पर भी चढ़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई जगत जननी राजराजेश्वरी माता जी की पावन जयंती

माननीय जिलाधिकारी महोदय से पर्वतीय मोहल्ला फेस-2 की सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad