इन प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले बागजाला के ग्रामीण
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला किसान महासभा बागजाला का प्रतिनिधिमंडल
अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डा उर्मिला रैस्वाल और उपाध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सर्किट हाउस काठगोदाम में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बागजाला को दमुआढुंगा की तरह मालिकाना अधिकार देने और राजस्व गांव का निर्माण करने, निर्माण कार्यों लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव का अधिकार बहाल करने, विकास कार्यों पर लगी रोक हटाने, सड़कों का डामरीकरण करने, घर शौचालय निर्माण पर लगी रोक हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री को किसान महासभा बागजाला की ओर से आठ सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मिशन 2027 को लेकर भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के नेतृत्व में अनेक क्षेत्रीय दलों की बैठक
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत