राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढुंगा का परीक्षाफल शत प्रतिशत

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढूगा, भीमताल ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए इस वर्ष भी 100% परीक्षा परिणाम दर्ज किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन सिंह खम्पा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को क्षेत्रभर से हार्दिक बधाइयाँ मिल रही हैं।
विद्यालय के समर्पित गुरुजन—कपिल कुमार तिलारा, ललित मोहन तिवारी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, दीप्ति दीगारी, नीलम पांडे, नीरज देव तुल्य—की अथक मेहनत, अनुशासन और निष्ठा का ही यह परिणाम है। इन गुरुजनों ने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।
इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में यह श्लोक सार्थक प्रतीत होता है—
“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः,
गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।”
समाजसेवी हेमंत गौनिया ने कहा कि “इस विद्यालय का परिणाम पिछले कई वर्षों से लगातार 100 प्रतिशत रहा है, जो शिक्षकों की निरंतर कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”
उन्होंने कहा, “गुरु केवल पढ़ाने वाले नहीं होते, वे बच्चों के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। ओखलढूगा विद्यालय के शिक्षक जिस समर्पण और सच्ची निष्ठा से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। ऐसे गुरुजनों के कारण ही हमारे क्षेत्र और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन रहा है। हम सभी को इन पर गर्व है और दिल से नमन करते हैं।”
मयंक शर्मा, अमित रस्तोगी, दिग्विजय सिंह देव, दिलीप कपूर, अशोक कटारिया, विमल पांडे, मनोज जोशी, संजय कुमार (गोलू भैया), अजय सिसोदिया, संतोष डॉक्टर मोहन सती, डॉक्टर बृजेश बिष्ट, रेंजर, नवीन कपिल, मुकुल शर्मा, विजय महतोलिया, डॉ. गौरव सिंघल, खनन निर्देशक राज्यपाल लेधा जी, आरटीआई क्लब उत्तराखंड ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं