28 वां बाल प्रतिभा सम्मान समारोह 22 को
ग्रामीण अंचलों के मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में एक व्यापक पहल किए जाने के उद्देश्य से बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य संयोजक निदेशक डॉक्टर अखिलेश चमोला ने बताया कि 28 वां बाल प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष 22 नवंबर को पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित होगा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने ग्रामीण अंचल में रहकर भी प्रथम श्रेणी हासिल की है उसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तथा नशा उन्मूलन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अखिलेश चमोला पिछले 28 वर्षों से बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करवा कर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा ग्रामीण अंचलों के मेधावी छात्रों को भी उचित मंच दिला रहे हैं


कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने दीं ईगास पर्व की शभकामनाएं
बिंदुखत्ता में चोरी की दो बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में दहशत