आइटीबीपी में हुआ आंचल कैफे का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लाल कुआं ने आइटीबीपी परिसर में आंचल कैफे का शुभारंभ किया इससे अब आइटीबीपी कैंपस में आंचल एवं आंचल दूध से बने दुग्ध पदार्थ की सुविधा रहेगी आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ स्थित कैंपस में नैनीताल जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा तथा आईटीबीपी के सेनानी अनिल बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर आंचल कैफे का शुभारंभ किया गया इस दौरान बताया गया कि आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थ न केवल एक प्रोडक्ट है बल्कि प्रधानमंत्री जी द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल वोकल फार लोकल कांसेप्ट को भी पूरा करते हैं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ने शुद्ध एवं पौष्टिक दूध एवं दुग्ध पदार्थों के द्वारा उत्तराखंड के अलावा अनेक राज्य में अपनी विश्वसनीय एवं पहचान बनाई है आईटीबीपी के सेनानी अनिल बिष्ट ने दुग्ध संघ द्वारा उनके अनुरोध पर आंचल कैफे खोले जाने पर आभार व्यक्त किया यहां मुख्य रूप से दुग्ध संघ के संजय भाकुनी के अलावा आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह सूबेदार मेजर रश्मि रंजन उपनिरीक्षक महेश चंद समेत अनेकों आईटीबीपी के अधिकारी जवान मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad