विशाल भंडारे के बाद दिया गया शिव कथा को विश्राम, हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण

ख़बर शेयर करें

पूर्णाहुति हवन अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे के बाद यहां लाल कुआं के अंबेडकर पार्क में चल रही पांच दिवसीय शिव कथा को विश्राम दिया गया शिव कथा के विश्राम दिवस पर सुविख्यात कथा वाचिका शोभा भारती ने शिव कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके श्रवण से व्यक्ति के इहलोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं और उसे भगवान भोलेनाथ की अनुकंपा प्राप्त होती है उन्होंने कहा कि जब कई जन्मों के पुण्य पुंज उदय होते हैं तब व्यक्ति को जीवन में शिव कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है यहां मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सेंचुरी पेपर मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती पूर्व चेयरमैन पवन चौहान डॉक्टर राजकुमार सेतिया नरेश चौधरी दीपेंद्र कोश्यारी रामपाल शर्मा प्रकाश जैन रमेश जांगिड़ दीवान बिष्ट सुरेश बिष्ट राजेश जैन इंद्र जैन जुगल किशोर अग्रवाल लाल सिंह हेमंत नाहटा अनिल मेलकानी संजय सिंह चौधरी वजीर सिंह भुवन पांडे बीना जोशी मीना रावत किरन सेतिया कविता बिष्ट बिमला गोयल संगीता जैन नंदी उप्रेती यमुना नैनवाल समेत हजारों श्रद्धालु जन मौजूद रहे