Advertisement

पर्यटक आवास गृह में तैनात स्वागती की हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें

पर्यटक आवास गृह पाताल भुवनेश्वर में तैनात कर्मी की मौत

बेरीनाग ।पर्यटक आवास गृह पाताल भुवनेश्वर में तैनात सूरज कुमार बनकोटी उम्र 49
स्वागती पद पर तैनात था।वृहस्पति रात्रि को ह्दय गति रूकने से निधन हो गया। रात्रि में स्वास्थ्य बिगड़ने पर इन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले जाया गया ओर इसकी सूचना उनके परिवार जनों को दी गई परिवार जनों के साथ प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूरज ने इससे पूर्व में मुनस्यारी ओर थल के पर्यटक आवास गृह में कार्य किया है परिवार में पत्नी,एक लड़का एक लड़की है
निधन पर प्रबंधक दीपक पंत, गणेश चन्याल याल, दीप पपने रविन्द्र अधिकारी, भीम सिंह, लाल सिंह, किशन राम, प्रकाश राम, दीप पंत सहित निगम अधिकारियों एवं कुमाऊँ मंडल संयुक्त कर्मचारी महासंघ, पर्यटक आवास का चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह गंगोलीहाट, गैस सर्विस गंगोलीहाट, गैस सर्विस बेरीनाग,एवं पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीलम भंडारी, क्षेत्रीय जनताद्वारा शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad