केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ अब उत्तराखंड के इस मंत्री के भी इस्तीफे की मांग, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

दिनांक: 24/07/2026
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: बुद्ध पार्क, तिकोनिया, हल्द्वानी

उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार, NEET पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) पेपर लीक मामले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं दिनांक 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे बुद्ध पार्क, तिकोनिया, हल्द्वानी से जिला अधिकारी कार्यालय तक कूच करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय विराट गुरु पूर्णिमा महोत्सव की जोरदार तैयारी

इस दौरान जिला अधिकारी (DM) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति/संबंधित सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा उन्होंने अपील कर कहा है कि इस जनहित एवं छात्रहित से जुड़े कार्यक्रम की समाचार कवरेज हेतु अपने प्रतिनिधि/छायाकार को अवश्य भेजने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे का स्वच्छता से स्वागत अभियान जारी

निवेदक
समस्त छात्र शक्ति
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF)

Advertisement
Ad Ad Ad Ad