प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठियां बरसाने से गुस्साए कांग्रेस ने लालकुआं में निकाला विशाल कैंडल मार्च

ख़बर शेयर करें

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित रूप से लाठियां बरसाने अभद्र व्यवहार किए जाने तथा एक प्रदर्शनकारी छात्रा की मौत से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज लाल कुआं शहर में जोरदार कैंडल मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई कांग्रेस का विशाल काफिला ट्रांसपोर्ट नगर होली त्रिनिटी स्कूल के सामने एकत्र हुआ तथा कैंडल मार्च करता हुआ काफिला मुख्य मार्ग से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा इस दौरान आंदोलन कर रहे कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते रहे तथा दिवंगत छात्रा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अमर रहे अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे बाद में गांधी पार्क में वक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति की प्रार्थना की प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा राजेंद्र खनवाल हेमवती नंदन दुर्गापाल कुंदन सिंह मेहता प्रमोद कलोनी राजेंद्र दुर्ग पाल भुवन पांडे प्रदीप सिंह बथ्याल कैलाश दुमका उमेश कबड़वाल एडवोकेट बालम बिष्ट हरीश बिष्ट पुष्कर सिंह दानू कमल दानू मोहन चंद्र कुडाई पवन बिष्ट त्रिलोक सिंह मेहता भगवान सिंह धामी कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी प्रकाश कापड़ी अजय गर्बयाल, गिरधर बम मुन्ना बिष्ट खुशहाल मेहता, रवि शंकर तिवारी सूरज कुमार गोविंद दानू हेमंत पांडे योगेश उपाध्याय दीपक बतरा मीना बोरा बीना जोशी मीना रावत मीना कपिल उर्मिला धामी रजनी सिंह दीपा देवी फूला देवी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे