श्रद्धा का केंद्र है बाबा शहीद दीप सिंह गुरुद्वारा, जहां पहुंचते ही मिलती है असीम आनंद की अनुभूति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा में नवाबगंज नामक स्थान में शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है प्रत्येक रविवार को यहां अटूट लंगर एवं धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम होता है बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के अलावा अनेक प्रांतो के लोग यहां शीश नवाते हैं स्थानीय एवं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के मुताबिक शहीद बाबा दीप सिंह के दरबार में जाकर लोग अपने जीवन को धन्य एवं सार्थक समझते हैं शहीद बाबा दीप सिंह का दरबार अटूट आस्था का केंद्र है सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां अवश्य पूरी होती है मुराद पूरी होने के बाद दरबार में जाना जरूरी होता है उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की सीमा में रामपुर जनपद अंतर्गत नवाबगंज के पसियापुर में बाबा शहीद दीप सिंह का ख्याति प्राप्त गुरुद्वारा है यहां पहुंचकर विशेष शांति का अनुभव होता है तथा तमाम प्रकार के परेशानियां पलक झपकते ही छूमंतर हो जाती हैं स्थानीय लोग बाबा शहीद दीप सिंह गुरुद्वारे की महिमा का बहुत ही सुंदर बखान करते हैं जिसे सुनकर असीम आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है