बैसाखी महोत्सव कल लालकुआं में धूमधाम से मनाया जाएगा

ख़बर शेयर करें

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लाल कुआं द्वारा कल बैसाखी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरुद्वारा साहिब में होने वाले बैसाखी महोत्सव के संदर्भ में वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर राजकुमार सेतिया ने बताया कि 14 अप्रैल को बैसाखी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे रखे गए अखंड पाठ का समापन अरदास होगी उसके बाद शब्द कीर्तन का कार्यक्रम तथा 1:00 बजे से अटूट गुरु जी का लंगर होगा इधर श्री गुरुद्वारा कमेटी गुरु सिंह सभा के प्रबंधक ने समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि 14 अप्रैल को श्री गुरुद्वारा में पहुंचने की कृपा करें