जल पुलिस की तत्परता से बच गई नदी में डूब रहे बालक की जान
जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में डूब रहे 10 वर्षीय बालक की जान बचा ली 10 वर्षीय बालक की जान बचने से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा जल पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया वहीं स्थानीय लोगों ने भी जल पुलिस के जवानों की सराहना की हुआ यूं की वर्तमान में मां पूर्णागिरि के दर्शनों को लेकर टनकपुर मेंश्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है मां पूर्णागिरि के दर्शनों को लेकर के उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद का अमर सिंह पाल का परिवार भी आया हुआ था वह शारदा नदी में स्नान को गए इस बीच उनका 10 वर्षीय बेटा अवधेश पाल भी शारदा नदी में नहाने चला गया और तेज धारा में बहने लगा बालक के तेज धारा में बहते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया इस बीच वहां मौजूद जल पुलिस कर्मियों ने गजब की तत्परता दिखाई और नदी में छलांग लगाकर सकुशल बाहर निकाल लिया काश जल पुलिसकर्मी तत्काल नहीं पहुंचते तो फिर 10 वर्षीय बालक की जान जोखिम में पड़ जाती रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार भुवन मेहरा सतीश सिंह विशाल रविंद्र कुमार सूरज और योगेश कुमार शामिल रहे बदायूं निवासी अमर सिंह पाल ने जल पुलिस के जवानों की सराहना की है और कहा कि उनकी तत्परता से उनके बेटे को नया जीवन मिला है मां पूर्णागिरि जल पुलिस के जवानों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें


मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
बिंदुखत्ता में इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी
कल से शुरू होंगे नवरात्र :हाथी पर सवार होकर आएगी मां जगदंबा
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारी हितों में की गई 8 बड़ी घोषणाएं
मोबाइल टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग