महातीर्थ: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू

ख़बर शेयर करें

देश के धार्मिक महत्व की सबसे प्रतिष्ठित अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक होगी लेकिन इस तीर्थ यात्रा में वही लोग जा सकेंगे जिनका पंजीकरण होगा बगैर पंजीकरण के अमरनाथ तीर्थ यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त नहीं होगा कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थ यात्रा इस बार 57 दिन तक की होगी यात्रा की मुख्य जिम्मेदारी संभालने वाले श्राइन बोर्ड के अनुसार इस यात्रा में 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु हिस्सा ले सकेंगे यात्रा में जाने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण 15 अप्रैल यानी बुधवार से शुरू होगा श्राइन बोर्ड की बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा उल्लेखनीय है कि भूखे को भोजन प्यासे को पानी जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के जय घोष के साथ प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं और पवित्र गुफा के दर्शन करते हैं वेद पुराण उपनिषदों में इस गुफा के संदर्भ बताया गया है कि यह वही पवित्र गुफा है जहां भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को अमर कथा का प्रसंग सुनाया था

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad