बिग ब्रेकिंग: इन रेलगाड़ियों के संचालन में अस्थाई परिवर्तन
कासगंज रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते रेलगाड़ियों के संचालन में अस्थायी बदलाव
बरेली, दिनांक 27 अक्टूबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कासगंज रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य हेतु दिनांक 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 1 नवंबर एवं 4 नवंबर 2026 को प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा एवं रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ रेलगाड़ियों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
- गाड़ी संख्या 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी 28, 29 अक्टूबर तथा 1 एवं 4 नवंबर 2026 को कासगंज से 140 मिनट पुनर्निर्धारित समय से संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस गाड़ी 28, 29 अक्टूबर तथा 1 एवं 4 नवंबर 2026 को कासगंज से 20 मिनट पुनर्निर्धारित समय से संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज जंक्शन सवारी 28, 29 अक्टूबर तथा 1 एवं 4 नवंबर 2026 को कासगंज सिटी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। यह गाड़ी कासगंज सिटी से कासगंज जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 55338 बरेली टाउन-कासगंज जंक्शन सवारी गाड़ी 28, 29 अक्टूबर तथा 1 एवं 4 नवंबर 2026 को मारहरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। यह गाड़ी मारहरा से कासगंज जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 55327 कासगंज जंक्शन-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 28, 29 अक्टूबर तथा 1 एवं 4 नवंबर 2026 तक कासगंज सिटी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी। यह गाड़ी कासगंज जं. से कासगंज सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी संबंधित रेलगाड़ी के समय एवं संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
कृते जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर


सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को दिए ये निर्देश