बड़ी खबर : जसवीर उत्तराखंडी कालाढुंगी से विधायक प्रत्याशी घोषित
समाजसेवी पत्रकार जसवीर उत्तराखंडी को भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने कालाढूंगी सीट से विधायक प्रत्याशी घोषित किया है पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड की सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बीच दो सीटों पर आज टिकट फाइनल कर दिया गया याद दिला दें कि लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त जीवन चंद्र उप्रेती को उम्मीदवार घोषित किया गया है बैठक में सर्वसम्मति से जसवीर उत्तराखंडी के नाम पर घोषणा की गई प्रमुख समाज सेवी आरटीआई कार्यकर्ता पत्रकार जसवीर उत्तराखंडी ने कहा कि भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी ने उन पर जो भरोसा किया है उसे पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस एवं भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है तथा लोग दायित्वशीलता पारदर्शिता एवं जवाबदेही के नाम पर भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी को अपना समर्थन देने को तैयार है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कालाढूंगी में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करेंगे इधर जसवीर उत्तराखंडी को पार्टी प्रत्याशी घोषित करते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है बधाइयों का ताता लगा हुआ है आज दोपहर जैसे ही उनके नाम का ऐलान किया गया उनके समर्थकों ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी इधर जसवीर उत्तराखंडी ने कहा कि प्रमुख सामाजिक मुद्दों को एवं जन समस्याओं को वह जोर-जोर से उठाएंगे तथा उसके समाधान की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि स्थानीय आधार पर वे अपना एजेंडा तय करेंगे