छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
गोरखपुर, 10 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा हेतु 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी के
संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। फलस्वरूप 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी
28 नवम्बर, 2026 (शनिवार) को तथा 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 29 नवम्बर,
2026 (रविवार) को एक अतिरिक्त फेरे के लिये चलाई जायेगी।
इस गाड़ी का ठहराव, समय, रेक संरचना एवं मार्ग पूर्ववत रहेगा।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
Advertisement
ADVERTISEMENTS


47 पेंशनर्स के बने डिजिटल प्रमाण पत्र
सांसद अजय भट्ट ने दीं दीपोत्सव की शुभकामनाएं