बड़ी खबर: शोभा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने हल्दूचौड़ मंडल में महिला मोर्चा का गठन करते हुए शोभा जोशी को भाजपा महिला मोर्चा का मंडल महामंत्री मनोनीत किया है शोभा जोशी के भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री मनोनीत होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अनुषांगिक संगठनों ने शोभा जोशी के मनोनयन पर पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया है इधर शोभा जोशी ने भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन ने उन पर जो भरोसा किया है उसे पर वह खरा उतरेंगी तथा महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान की जाएगी
उल्लेखनीय है कि श्रीमती शोभा जोशी हल्दूचौड़ क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी पहाड़ी की धर्मपत्नी हैं श्रीमती शोभा जोशी ने पार्टी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट समेत सभी शीर्ष नेताओं एवं पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया है इधर शोभा जोशी के मनोनयन पर सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू भाई गोपाल जोशी रोहित बिष्ट महेश जोशी व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट बृजेश भट्ट दीपक जोशी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती समेत अनेकों भाजपा नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं
राधा रानी सेवा समिति 15 मई से कराएगी चार धाम यात्रा