भाजपा नेत्री तारा पांडे का बयान, नारी शक्ति के अपमान की कीमत चुकाएगा विपक्ष
लोकसभा में महिला आरक्षण कानून संशोधित बिल के पास नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है भाजपा महिला मोर्चा ने इसे महिला शक्ति का अपमान करार देते हुए विपक्ष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है भाजपा महिला मोर्चा लाल कुआं की नगर अध्यक्ष तारा पांडे का कहना है कि लोकसभा में जिस प्रकार से विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित 131 वां संशोधन बिल पर अडंगा लगाया वह विपक्ष का महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल लाया गया जिसे विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अपना अपमान सहन नहीं कर सकती है तारा पांडे ने कहा कि इस सिलसिले में 26 अप्रैल को मातृशक्ति द्वारा जिला आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले भर की महिला शक्ति भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में हल्द्वानी के एमबी डिग्री कॉलेज में विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरेगी और जनता को अवगत कराएगी कि विपक्ष ने किस प्रकार महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वास घात किया है