उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होने का अभियान जारी
हर घर चर्चा हर घर पर्चा के अंतर्गत उत्तराखंड क्रांतिदल की बैठक एवं सभा का आयोजन बीर भट्टी क्षेत्र के तोक प्रकाश टेंट हाउस के पास किया गया, जिसमें कई युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड चुनौती पूर्ण स्थान पर खड़ा है जहाँ उत्तराखंड बनने के उपरांत यहां की बनी सरकारों ने उत्तराखंड का जिस प्रकार से दोहन किया जिस प्रकार अमेरिका से ट्रेड डील की गई है वह भारत की रीढ़ पर अटैक करने वाला है जिससे पूरे देश में एक असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है, दुसरी तरफ वही पूरे उत्तराखंड को उपनिवेश बना दिया गया है पूरा उत्तराखंड जल जंगल जमीन यहां की संस्कृति पर बाहरी लोगों हमला हो रहा है, उत्तराखंड क्रांति दल लंबे समय तक भू कानून की लड़ाई लड़ते आया है लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसा भू कानून बनाया है जो उत्तराखंड के हित में नहीं है दिल्ली देहरादून की राजनीति ने उत्तराखंड से युवाओं को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है उन्होंने जोर देकर कहा उत्तराखंड को बचाने के लिए उत्तराखंड के युवा शक्ति को उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ना होगा। उत्तराखंड क्रांति दल के अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों प्रदेश को बारी-बारी से लूट रही है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए दिल्ली से निर्देशित सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर कार्यकर्ताओ को पूरे उत्तराखंड के समाज को जगाने के लिए हर घर चर्चा हर घर पर्चा देकर जागरूक करना होगा। सभा को केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री पंडित हरीश वारीयाल, उत्तम बिष्ट, लीला बोरा, भुवन रावत आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन पान सिंह सिजवाली द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सुनील कुमार, चेतन सिंह नेगी,पान सिंह नेगी, मोहित बिष्ट, शाहिद दर्जन भर लोगों ने स्व ग्रहण की, कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला सचिव प्रकाश आर्य, ज्योलीकोट के ग्राम प्रधान नवल कुमार अमित सिंह बोरा,मनीष नॉन्टी, संजय बिष्ट,गुलाम अली संजय नेगी, कैलाश जोशी,विष्णु दत्त जोशी, शोभा पांडे, चंद्रा वर्मा, मेनका बिष्ट, बंदना बिष्ट, सरस्वती देवी,सावित्री देवी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव की मांग को लेकर दिया ज्ञापन