Advertisement

सैन्य सम्मान के साथ दी गई कमांडो नरेंद्र को अंतिम विदाई

ख़बर शेयर करें

एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी को आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई अंतिम विदाई देने आए सेवा के जवानों में अपने जांवाज साथी को खोने का बेहद गम दिखाई दिया वही कमांडो के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था माहौल एकदम गमगीन था हर किसी की आंखें नम थी लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि उनके बीच का एक जांबाज हमेशा हमेशा के लिए दुनिया से कूच कर गया है

उल्लेखनीय है बिंदुखत्ता के खैरानी गांव का नरेंद्र सिंह भंडारी एनएसजी में कमांडो पद पर तैनात था जिनकी गोली चलने से आकस्मिक दुर्घटना में मौत हो गई पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक खबर के बाद जबरदस्त मातम पसर गया जांबाज की 19 नवंबर को शादी होनी थी जिसकी पूरी तैयारी चल रही थी लेकिन घर से धूम धड़ाके से बारात जाने के बजाय पार्थिव शरीर विदा हुआ इधर सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गा पाल कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी पूर्व विधायक नवीन दुमका हरेंद्र बोरा राजेंद्र सिंह खनवाल जीवन चंद उप्रेती कमलेश चंदोला कुंदन सिंह मेहता पुष्कर सिंह दानू हेमवती नंदन दुर्गापाल प्रदीप सिंह बथ्याल प्रमोद कलौनी आदि ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad