सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत
आवारा जानवर जान-माल का खतरा बने हुए हैं अक्सर आवारा जानवरों से दुर्घटनाग्रस्त होकर कई लोग असमय जिंदगी गंवा चुके हैं आवारा सांड के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग को जीवन से हाथ धोना पड़ा हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीतपुर गांव में हुई इस हृदय विदारक घटना के मुताबिक जगजीतपुर क्षेत्र अंतर्गत मांगेराम की पुलिया के निकट 75 वर्षीय रामकिशन शाम को टहल रहे थे कि आवारा सांड ने सींग से उठाकर उसे पटक दिया बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तथा उसे पास के ही एक अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान रामकिशन की मौत हो गई
Advertisement
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन जारी, पूर्व राज्य मंत्री भी बैठे अनशन पर
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर रफ़्तार पकड़ता इंडिया गठबंधन का आंदोलन