श्रीलंका टापू पहुंचे कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल ने आज लालकुआं विधानसभा के सीमांत गांव श्रीलंका टापू पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनते ही विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे तथा तमाम लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं का तत्काल स्थाई समाधान कर दिया जाएगा राजेंद्र सिंह खनवाल का यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर राजेंद्र सिंह खनवाल ने बुजुर्ग महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनने के बाद कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस की सरकार बनते ही लंबित समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा वह पिछले कई वर्षों से लगातार क्षेत्र वासियों के संपर्क में है तथा वह जन भावनाओं का भरपूर सम्मान करते हैं यदि जनता जनार्दन का उन्हें आशीर्वाद मिला और उन्हें सेवा करने का अवसर प्रदान किया गया तो वह अपनी ज़िम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवा का अवसर मिलते ही वे संपूर्ण लालकुआं विधानसभा का समग्र विकास करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश सिंह राणा त्रिलोक सिंह मेहता राकेश वर्मा गोविंद बिष्ट पुष्कर बिष्ट उमेश मेहरा हरीश मेहरा मंगल सिंह कोरंगा लाल सिंह दसोनी हिमांशु देउपा धर्म सिंह मंगल सिंह कोरंगा नेत्र सिंह कोरंगा लक्ष्मी राम बादाम शाह भानु कबडवाल केसर सिंह दरपान सिंह राम सिंह मोहिनी देवी दीपा देवी मोतिमा देवी चंद्रा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad