आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई कथित मारपीट अभद्रता व गाली गलौज से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज उप जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा निदेशालय में जाकर शिक्षा निदेशक प्राथमिक के साथ की गई मारपीट गाली गलौज एवं अभद्रता अत्यंत निंदनीय है

इससे समाज में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हुआ है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा हेमवती नंदन दुर्गापाल कुंदन मेहता मीना रावत रवि शंकर तिवारी हेमंत पांडे गोविंद भट्ट भगवत सरन खीमानंद दुम्का गुरदयाल मेहरा पुष्कर सिंह दानू विजय सामंत हाजी अयूब अली इमरान खान चमन खान शाहिद सिद्दीकी राजकुमार शर्मा कमलेश यादव गोपाल जोशी गंगा मेहरा बीना जोशी मीना कपिल माया देवी समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत हुए उत्तराखंड गौरव से सम्मानित