आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन
बाल विकास परियोजना द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत आज यहां लाल कुआं के वार्ड नंबर दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान पर गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा कार्यक्रम संयोजिका सरनजीत कौर ने पोषण अभियान के तहत दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को उचित पोषण देकर स्वस्थ एवं सुखी बनाया जा सकता है उन्होंने कहा कि जीरो से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को उचित पोषण दिए जाने की नितांत आवश्यकता होती है उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं 6 वर्ष तक के बच्चों को किस प्रकार का पौष्टिक भोजन दिया जाना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी दी जाती है उन्होंने बच्चों को स्तनपान कराए जाने पर भी विशेष जोर दिया कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान होता है और स्तनपान करने वाले बच्चे का तन एवं मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पूजा जोशी ने कहा कि फास्ट फूड का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए इसकी जगह हरी पत्तेदार सब्जियां अंकुरित अनाज व कैल्शियम आयरन युक्त सुपाच्य पदार्थ को लिया जाना चाहिए उन्होंने इसके लिए उचित खान-पान के साथ-साथ साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए यहां मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा मिश्रा तुलसी पंत सहायिका ममता मिश्रा के अलावा हरप्रीत कौर दया बिष्ट अमरजीत पूनम आदि शामिल रहे
धूमधाम से मनाया गया फाइनल कॉल का 19वां स्थापना दिवस
रेलवे ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
देवेंद्र सिंह बने उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष
मानव उत्थान सेवा समिति ने हल्द्वानी में किया गुरुपूजन सत्संग एवं भंडारे का आयोजन