दयाल मिश्रा ने संभाल तहसीलदार का चार्ज
बेरीनाग। बेरीनाग तहसील में नव नियुक्त तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद दयाल चन्द्र मिश्रा ने सभी पटलों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा जनता के कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाय और सरकार की योजनाओं का आमजन तक पहुंचाया जायेगा। तहसील से जारी होने वाले विभिन्न प्रमाणपत्रों को यथा शीघ्र बनाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर कर्मचारियों के द्वारा स्वागत किया गया।
Advertisement
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी
निराश्रित की अर्थी को कंधा देकर शशि सिंह ने पेश की मानवता की महान मिसाल