पेड़ पर लटका मिला पूर्व सैनिक का शव

ख़बर शेयर करें

सितारगंज में पूर्व सैनिक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी एक पूर्व सैनिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ग्राम बनकुईया के पास की है, जहां सड़क किनारे खड़ी उनकी कार के पास ही जंगल में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही बरा पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय महेश कुमार पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम सिसौना, सितारगंज, पूर्व सैनिक थे और वर्तमान में पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में एक कैंटीन संचालित कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, महेश शुक्रवार तड़के करीब चार बजे रोज की तरह घर से पंतनगर के लिए निकले थे, लेकिन कुछ घंटों बाद उनका शव ग्राम बनकुईया के जंगल में एक पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटका मिला।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का जल्द खुलासा किया जा सके।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad