बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाएंगे: देवेंद्र बिष्ट

ख़बर शेयर करें

दिशा के पूर्व डायरेक्टर पूर्व सांसद प्रतिनिधि तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र बिष्ट ने एक बार फिर जनहित से जुड़े मामले को आगे बढ़ाया है अबकी बार देवेंद्र बिष्ट ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने संबंधी अधिसूचना को शीघ्र जारी किए जाने की मांग की है देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के संबंध में बेहद तथ्यात्मक एवं तर्कपूर्ण तरीके से अपनी बात को संदर्भित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को ज्ञापन दिया है

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

देवेंद्र बिष्ट ने कहा है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत बिंदुखत्ता राजस्व गांव की संपूर्ण पात्रता पूरी करता है दिए गए ज्ञापन में देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया है कि शासन जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के विरोधाभासी बयान आ रहे हैं जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है