सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत

ख़बर शेयर करें

आवारा जानवर जान-माल का खतरा बने हुए हैं अक्सर आवारा जानवरों से दुर्घटनाग्रस्त होकर कई लोग असमय जिंदगी गंवा चुके हैं आवारा सांड के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग को जीवन से हाथ धोना पड़ा सांड के हमले में जान गंवाने वाली हृदय विदारक घटना के मुताबिक हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीतपुर गांव में मांगेराम की पुलिया के निकट 75 वर्षीय रामकिशन शाम को टहल रहे थे कि आवारा सांड ने सींग से उठाकर उसे पटक दिया बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तथा उसे पास के ही एक अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान रामकिशन की मौत हो गई