डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर किया गया भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पावन जयंती पर आज समाजवादी पार्टी उत्तराखंड कुमाऊँ मंडल हल्द्वानी के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई यहां हल्द्वानी के क्वालिटी बैंकट हॉल में आयोजित मीटिंग में वक्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया जी का भावपूर्ण करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट सुरेश सिंह परिहार ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि देश के आजादी में उनके संघर्षों का महत्वपूर्ण योगदान है इसके अलावा उन्होंने समाजवाद की नींव को मजबूत करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया सुरेश परिहार ने कहा कि आज आवश्यकता है डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक लाकर समाजवाद को सशक्त करने की क्योंकि समाजवाद जब सशक्त होगा तभी देश एवं समाज का भविष्य भी सुरक्षित एवं मजबूत होगा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि डॉक्टर लोहिया उसे विचारधारा का नाम है जिससे समाज को एकता के सूत्र करने का काम किया और समाज के शोषित दलित एवं वंचित लोगों का जीवन यापन ऊपर उठाने में अमूल्य योगदान दिया भगवती प्रसाद त्रिकोटी एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय सिंह ने भी डॉ राम मनोहर लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपने सुझाव भी व्यक्त किये यहां मुख्य रूप से पार्टी के एसके राय सुरेश परिहार अब्दुल मतीन सिद्दीकी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ललित भट्ट सोमपाल सिंह राजू यादव शंकर बोरा कुलदीप भुल्लर संजय सिंह हरपाल शर्मा दीवान सिंह मालड़ा भूपेंद्र आर्य दीपिका सनवाल, शीतल समेत अनेकों लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया