हल्द्वानी में आयोजित सत्संग में जन जागरण पर दिया गया जोर

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा हल्द्वानी के उषा रूपक कॉलोनी में मानव धर्म आश्रम में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में जीविका बाई जी एवं विरक्ता बाई जी ने सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि नियमित सत्संग का सानिध्य व्यक्ति को जीवन में ज्ञान व भक्ति प्रदान करता है तथा उसके अंदर एकाग्रता उत्पन्न होती है उसका मन इधर-उधर के झंझावातों की बजाय सदगुरुदेव के चरणों में लगा रहता है जीविका बाई जी ने कहा कि सदगुरुदेव देव महाराज एवं संत महात्माओं का आशीर्वाद तभी फलीभूत होता है जब शिष्य उनके द्वारा बतलाए गए मार्ग का अनुसरण करें एवं ज्ञान के प्रचार प्रसार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए उन्होंने उपस्थित प्रेमी जनों का आवाहन करते हुए कहा कि वह कम से कम सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से सत्संग श्रवण करने अवश्य पहुंचे क्योंकि यही वह पूंजी है जो उसे जीवन के श्रेष्ठ मार्ग पर ले जाने में सहायक होती है विरक्ता बाई जी ने भी उपस्थित प्रेमी जनों का आवाहन कर कहा कि वह मानव धर्म के प्रचार प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा जन जागरण के माध्यम से लोगों सत्संग में आने के लिए प्रेरित करें इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेमचंद जोशी ज्वाला दत्त पाठक कुंवर सिंह रौतेला राधे राम आर्य महेश चंद्र पांडे मदन मोहन जोशी गोपाल सिंह नेगी गोपाल दत्त पांडे हेमा नेगी जया नयाल श्रीमती सुधीर राठौर आदि मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad