आस्था का केंद्र है चंपावत के स्वाला का मां काली मंदिर
देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राचीन देव स्थलों के लिए जानी जाती है देवभूमि में अनेक ऐसे प्राचीन देव स्थल हैं जो अनेक चमत्कारों से भरे पड़े हैं जहां का दिव्य वातावरण देखते ही बनता है और जो दशकों से अथवा सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है उत्तराखंड के ऐसे ही अत्यंत महत्व के देव स्थल में से एक है जनपद चंपावत के स्वाला क्षेत्र अंतर्गत मां कालिका का दरबार यह देव दरबार स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ दूर दराज के भक्तों की भी श्रद्धा का केंद्र है इस मंदिर की स्थापना कब हुई इसकी ठोस प्रमाणिक जानकारी नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक इसे वे कई दशकों से देखते हुए आ रहे हैं और एक नहीं कई पीढ़ियां इसकी गवाह है टनकपुर से चंपावत मार्ग पर चल्थी से करीब 10 किलोमीटर आगे स्वाला नामक क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे यह मंदिर स्थापित है बताते हैं कि यह स्थान कभी दुर्घटनाओं का केंद्र रहा होगा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा यहां मां काली का देव स्थल स्थापित किया मां काली ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए अभय दान प्रदान किया और इस स्थान पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा लोग आते जाते यहां पर अपने निजी वाहन अथवा सार्वजनिक वाहन को रोककर मंदिर में अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हैं और अपनी सफल यात्रा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं इस स्थल पर पहुंचकर विशेष ऊर्जा का अनुभव होता है एक ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा जिसे प्राप्त कर मनुष्य के अंदर उत्साह का संचार होता है और तमाम प्रकार की चिंताओं से मुक्त होकर उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है मंदिर पहुंच कर मां के दर्शनों के पश्चात हर कोई यही प्रार्थना करता है या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमो नमः


विधायक मोहन बिष्ट के गीतों से गूंज उठा सरस मेला