डीआरएम वीणा सिन्हा के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस महा अभियान को मिली रफ्तार

ख़बर शेयर करें

साइक्लोथॉन के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन का दिया संदेश

बरेली, रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत आज इज्जतनगर मंडल में बच्चों एवं युवा प्रतिभागियों के लिए एक साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया।

साइक्लोथाॅन रैली का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड संख्या-4 से प्रारम्भ होकर रोड संख्या-2 होते हुए पुनः स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड संख्या-4 पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी का संदेश प्रसारित किया।

यह भी पढ़ें 👉  🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉🌄सुप्रभातम🌄🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻बुधवार, ०३ जून २०२६🌻

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं आमजन को साइकिल को एक स्वस्थ, किफायती, ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण हितैषी परिवहन साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साइक्लोथॉन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी व्यक्तिगत पहल भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। प्रतिभागियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा का केंद्र है बाबा शहीद दीप सिंह गुरुद्वारा, जहां पहुंचते ही मिलती है असीम आनंद की अनुभूति

इस अवसर पर जल एवं ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा मिशन लाइफ के उद्देश्यों से संबंधित जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। बच्चों एवं उपस्थित जनसमुदाय को प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एस आई आर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

साइक्लोथॉन में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से इज्जतनगर मंडल ने युवाओं एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ते हुए हरित परिवहन और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad