Advertisement

आस्था : यहां विराजमान हैं बिंदेश्वर महादेव

ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के बिंदुखत्ता क्षेत्र के संजय नगर स्थित श्री हंस प्रेम योग आश्रम में बना बिंदेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन मंदिर है जिसका जीर्ण अवस्था में होने के बाद पुनः भव्य सुंदरीकरण करवाया गया है यह मंदिर स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी क्षेत्र के लोगों का भी आस्था का प्रमुख केंद्र है बिंदेश्वर महादेव मंदिर की दिव्यता और भव्यता देखते ही बनती है वर्ष 1936 में मानव धर्म के संस्थापक योगीराज हंस जी महाराज जी द्वारा ज्ञान के प्रचार प्रसार के तहत इस स्थान पर विश्राम किया गया और उन्होंने दिव्य दृष्टि से इस स्थान पर अलौकिक शक्ति के होने का एहसास किया और इस स्थान पर कुछ पल साधना के व्यतीत किये बाद में राज राजेश्वरी माताजी ने यहां पर शिवलिंग स्थापित किया कालांतर में इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैलने लगी और ब्रह्मलीन महात्मा परमानंद जी ने इसे अपनी तपस्थली के रूप में विकसित किया मंदिर के अत्यंत जर्जर हो जाने से महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं उनके सहयोगियों ने मंदिर का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया और इसे भव्य रूप दिया गया जिसमें मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों श्रद्धालुओं द्वारा तन मन धन से सहयोग प्रदान किया गया यह मंदिर अत्यंत प्राचीन होने के साथ-साथ मनवांछित फल प्रदान करने वाला है इस मंदिर की दिव्य एवं अलौकिक महिमा तो है ही इसके अलावा इसकी सुंदरता भी देखते ही बनती है श्री हंस प्रेम आश्रम में प्रत्येक सोमवार को सत्संग का आयोजन होता है इस दौरान श्रद्धालु सत्संग में हिस्सा लेने से पूर्व अथवा बाद में बिंदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करके अपने आप को धन्य करते हैं महाशिवरात्रि का पावन पर्व यहां बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad