यात्रियों की सुविधा के लिए इन रेलगाड़ियों को दिया गया अस्थाई ठहराव, पढ़िए विस्तृत खबर
गोरखपुर, 11 जून, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉक कार्य किये जाने के परिप्रेक्ष्य में एकता नगर से 16 एवं 23 जून, 2026 को चलने वाली 20903 एकता नगर-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग डभोई-कायावरोहण-मियागाम करजन के रास्ते एवं बनारस से 18 जून, 2026 को चलने वाली 20904 बनारस-एकता नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मियागाम करजन-कायावरोहण-डभोई के रास्ते चलाई जायेगी तथा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का ठहराव वडोदरा स्टेशन के स्थान पर छायापुरी स्टेशन पर अस्थाई रूप से निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
अस्थाई ठहराव-
- मऊ से 14 एवं 21 जून, 2026 को चलने वाली 09196 मऊ-प्रतापनगर (वडोदरा) विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 02.20 बजे पहुँचकर 02.25 बजे छूटेगी।
- लालकुआँ से 15 एवं 22 जून, 2026 को चलने वाली 09120 लालकुआँ-वडोदरा विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 10.55 बजे पहुँचकर 11.00 बजे छूटेगी।
- गोमती नगर से 15 एवं 22 जून, 2026 को चलने वाली 05033 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 13.20 बजे पहुँचकर 13.25 बजे छूटेगी।
- कानपुर अनवरगंज से 15 एवं 22 जून, 2026 को चलने वाली 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 14.25 बजे पहुँचकर 14.30 बजे छूटेगी।
- कटिहार से 16 एवं 23 जून, 2026 को चलने वाली 09190 कटिहार-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 11.05 बजे पहुँचकर 11.10 बजे छूटेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 16 एवं 23 जून, 2026 को चलने वाली 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 05.30 बजे पहुँचकर 05.35 बजे छूटेगी।
- गोरखपुर से 17 जून, 2026 को चलने वाली 09112 गोरखपुर-वडोदरा विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 08.00 बजे पहुँचकर 08.05 बजे छूटेगी।
- मुम्बई सेन्ट्रल से 17 जून, 2026 को चलने वाली 09183 मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 04.00 बजे पहुँचकर 04.05 बजे छूटेगी।
- गोरखपुर से 19 जून, 2026 को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 09.55 बजे पहुँचकर 10.00 बजे छूटेगी।
- बनारस से 19 जून, 2026 को चलने वाली 09184 बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 21.45 बजे पहुँचकर 21.50 बजे छूटेगी।
- प्रतापनगर (वडोदरा) से 20 जून, 2026 को चलने वाली 09195 प्रतापनगर (वडोदरा)-मऊ विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 16.44 बजे पहुँचकर 16.49 बजे छूटेगी।
- मुम्बई सेन्ट्रल से 20 जून, 2026 को चलने वाली 09189 मुम्बई सेन्ट्रल-कटिहार विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 16.56 बजे पहुँचकर 17.01 बजे छूटेगी।
- मऊ से 20 जून, 2026 को चलने वाली 05017 मऊ-वलसाड विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 08.50 बजे पहुँचकर 08.55 बजे छूटेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 20 जून, 2026 को चलने वाली 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 03.25 बजे पहुँचकर 03.30 बजे छूटेगी।
- मुम्बई सेन्ट्रल से 21 जून, 2026 को चलने वाली 09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 16.10 बजे पहुँचकर 16.15 बजे छूटेगी।
- वडोदरा से 21 जून, 2026 को चलने वाली 09119 वडोदरा-लालकुआँ विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 17.45 बजे पहुँचकर 17.50 बजे छूटेगी।
- वलसाड से 21 जून, 2026 को चलने वाली 05018 वलसाड-मऊ विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 18.50 बजे पहुँचकर 18.55 बजे छूटेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 22 जून, 2026 को चलने वाली 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजगढ़ विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 16.15 बजे पहुँचकर 16.20 बजे छूटेगी।
- वडोदरा से 22 जून, 2026 को चलने वाली 09111 वडोदरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 19.00 बजे पहुँचकर 19.05 बजे छूटेगी।
- गोरखपुर से 23 जून, 2026 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस छायापुरी स्टेशन पर 07.50 बजे पहुँचकर 07.55 बजे छूटेगी।
- गाजीपुर सिटी से 23 जून, 2026 को चलने वाली 20942 गाजीपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस छायापुरी स्टेशन पर 21.30 बजे पहुँचकर 21.35 बजे छूटेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 23 जून, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस छायापुरी स्टेशन पर 04.10 बजे पहुँचकर 04.15 बजे छूटेगी।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
Advertisement