बाघ तेंदुए की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी की आशंका को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर, सर्च अभियान जारी
बाघ/गुलदार की संभावित गतिविधियों को लेकर वन विभाग सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी एवं रात्रिकालीन गश्त जारी
मोटाहल्दू क्षेत्रान्तर्गत विशेष रूप से भण्डारी फार्म मोटाहल्दू हल्दूचौड जग्गी हल्दूचौड परमा विकासपुरी नन्दा सुनंदा मंदिर बकुलिया हल्दूचौड़ जग्गी ग्रामसभा, जिनकी सीमाएं वन क्षेत्र से सटी हुई हैं, में बहुल्य वन्यजीव बाघ/गुलदार की संभावित चहलकदमी के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं ग्रामीणों की आशंकाओं को वन विभाग द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लिया गया है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार जोशी के आदेशों के क्रम में एवं वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी के निर्देशन में संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए निरंतर प्रभावी निगरानी की जा रही है। बाघ/गुलदार की संभावित गतिविधियों एवं उसकी चहलकदमी का पता लगाने के उद्देश्य से वन विभाग की टीमें दिन एवं रात्रि में नियमित रूप से सघन गश्त कर रही हैं।
वन्यजीव की उपस्थिति एवं गतिविधियों के सटीक आंकलन हेतु संभावित मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की सुरक्षा एवं रात्रिकालीन आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइटें भी स्थापित की गई हैं।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में बाघ/गुलदार की संभावित उपस्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा परिस्थितियों एवं वन्यजीव की गतिविधियों के आधार पर आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। विभागीय कार्मिकों को विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं और रात्रिकालीन सघन गश्त निरंतर जारी है।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें, रात्रि के समय अनावश्यक रूप से वन सीमा एवं सुनसान क्षेत्रों में आवागमन से बचें तथा बाघ/गुलदार अथवा अन्य वन्यजीव की कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल निकटतम वन अधिकारी अथवा वन विभाग को सूचित करें।
रेल यात्रियों को किया गया सुरक्षा के प्रति जागरूक
लालकुआं में 4 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा, मुख्य आयोजक जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया
ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का करेंगे सर्वे, पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा हल्दूचौड़