Advertisement

रेलवे ने सफलतापूर्वक संपन्न किया यार्ड रीमॉडलिंग कार्य

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
हल्दी रोड स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
एनएमजी रेकों के संचालन में आएगी तेजी, सुरक्षा एवं माल ढुलाई क्षमता में होगा इजाफा
बरेली, 28 नवम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने एवं मालगाड़ियों के सुरक्षित संचालन को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से व्यापक यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस कार्य के अंतर्गत एनएमजी रेकों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए यार्ड में दो महत्वपूर्ण काँटों के बीच की दूरी बढ़ाई गई, जिससे रेकों की आवाजाही के दौरान सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, लाइन संख्या-4 की नॉन-रनिंग लाइन को रनिंग लाइन में परिवर्तित किया गया। इस बदलाव से यार्ड की परिचालन क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ रेकों के प्लेसमेंट एवं निकासी में भी सुविधा मिलेगी।
इस पूरी प्रक्रिया में सिग्नलिंग व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए। पैनल इंटरलॉकिंग में महत्वपूर्ण संशोधन एवं आवश्यक तकनीकी बदलावों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे नई यार्ड व्यवस्था के अनुरूप सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित हो सके।
विशेष बात यह रही कि इतने व्यापक स्तर का कार्य मात्र तीन दिनों में पूरा किया गया, जिसमें दो दिन प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) तथा एक दिन नॉन इंटरलॉकिंग (NI) की प्रक्रिया शामिल रही। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल, सुनियोजित कार्ययोजना एवं तकनीकी दक्षता के चलते निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जा सका।
यह कार्य वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सीनियर श्री धनंजय सिंह, वरिष्ठ मंडल मंडल इंजीनियर श्री भारत तिवारी तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री राजकुमार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने तीनों विभागों के बीच समन्वय की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती वीणा सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण कार्य की सफलता पर इसमें शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनके समर्पण, तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना की सराहना की।
इस यार्ड रीमॉडलिंग के पूर्ण होने से एनएमजी रेकों की प्लेसमेंट एवं निकासी में लगने वाला समय कम होगा। साथ ही, रेकों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगी तथा स्टेशन की माल ढुलाई क्षमता में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad