कराटे खिलाड़ी उदयवीर सिंह को हुए पुत्र शोक पर पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती ने गहरा दुख व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं कराटे खिलाड़ी उदयवीर सिंह के पुत्र के असामायिक निधन पर भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती जी ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि उदयवीर के बेटे के निधन का समाचार सुनकर वे बेहद दुखी है तथा दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोककुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें जीवन चंद्र उप्रेती उदयवीर सिंह के बेटे के अंतिम संस्कार में नगर के मुक्तिधाम पहुंचे हुए थे इधर विभिन्न राजनीतिक दलों स्वयं सेवी संगठनों समाजसेवियों ने भी उदयवीर सिंह के बेटे के असामायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है दुख व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा हेमंत नरूला पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा व्यापारी नेता नंदन सिंह राणा पवन चौहान प्रेम सक्सेना राधेश्याम यादव पंकज जायसवाल हेमंत पांडे योगेश उपाध्याय भुवन पांडे दीपक बतरा ललित पंत, नरेंद्र सिंह रजवार महेश पांडे दीनानाथ राजभर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी संजीव सिंह समेत अनेकों शामिल हैं

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad