नागेश्वर महादेव मंदिर में सुनाई राम नाम की महिमा

ख़बर शेयर करें

यहां हल्दूचौड़ के शिवपुरी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित प्रभात कुमार त्रिपाठी ने प्रभु राम के नाम की महिमा का सुंदर वर्णन किया उन्होंने भारत भूमि को विश्व में सर्वश्रेष्ठ भूमि बताते हुए कहा कि भगवान के सभी 24 अवतारों का इसी धरा धाम में अवतरण हुआ है भारतवर्ष की संस्कृति महान है यहां भारत भूमि को गौ माता को गायत्री को गंगा को मां का दर्जा दिया गया है अन्य देश में ऐसे उदाहरण देखने को नहीं मिलते हैं उन्होंने कहा कि माता कैकई का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने भगवान श्री राम को इसलिए वनवास भेजा कि उनके राम केवल अयोध्या नाथ ना बने बल्कि वह विश्वनाथ बन जाए केवल अयोध्या वासियों के दिलों में रमन न करें बल्कि संपूर्ण मानव जाति के दिलों में रमन करने लगे कथावाचक ने अपने बहुत ही ओजस्वी प्रवचन के माध्यम से उपस्थित भागवत भक्तों का मन मोह लिया उनके द्वारा भक्ति रस के अलावा देशभक्ति से ओतप्रो सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए गए मुख्य यजमान श्रीमती सुमनलता दीक्षित एवं श्री सुबोध दीक्षित ने आए हुए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया यहां मुख्य रूप से पंकज दीक्षित पवन दीक्षित के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे दीक्षित परिवार ने बताया कि 21 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में समस्त क्षेत्र वासियों से महाप्रसाद भंडारा में आने की अपील की है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा
Ad