मानव धर्म आश्रम में बताई सत्संग की महिमा

ख़बर शेयर करें

मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को होने वाले साप्ताहिक सत्संग के तहत बिगत दिवस रविवार 19 जुलाई को भी सत्संग का आयोजन किया गया पूजनीय जीविका बाई जी एवं पूजनीय विरक्ता बाई जी ने सत्संग की महिमा बताते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बताया इस दौरान राम एवं शबरी संवाद मीराबाई की भक्ति समेत अनेक प्रेरक प्रसंग बताए गए बाई जनों ने कहा कि सत्संग चारों वेद 18 पुराण चार उपवेद 108 उपनिषद छह शास्त्र सभी का सार है उन्होंने उपस्थित प्रेमी श्रद्धालु जनों से आवाहन कर कहा कि साप्ताहिक सत्संग में अवश्य हिस्सा लें क्योंकि यह अनमोल खजाना श्री सदगुरुदेव जी महाराज की कृपा से मिलता है और यह जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी रहता है इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर के तहत वृक्षारोपण अभियान के तहत 2 अगस्त को हल्द्वानी आश्रम परिसर में पौधारोपण किया जाएगा जिसमें छायादार फलदार शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यक्रम से कुछ दिन पूर्व भी प्रचार माध्यम से दे दी जाएगी यहां मुख्य रूप से प्रेमचंद जोशी भुवन चंद्र उप्रेती ज्वाला दत्त पाठक गोपाल सिंह नेगी महेश पांडे कुंवर सिंह रौतेला मदन मोहन जोशी अजय उप्रेती हेमा नेगी प्रेमलता बिष्ट दिव्या कुमारी शकुंतला बसेरा आदि भी मौजूद रहे